राष्ट्रीय गौ सेवा संघ द्वारा रतलाम नगर के कई स्थानों पर जहां गौमाता की आवागमी ज्यादा है । गौ सेवा संघ द्वारा शहर में शुरू किया नांद अभियान

रतलाम इंडियामिक्स न्यूज़ गाय की सेवा करने हेतु संस्था राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जिला रतलाम द्वारा शहर में विचरण करती गायो व अन्य जीवों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो जाये इसको ध्यान में रख कर नांद अभियान की शुरुआत की गयी।
गौ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष कपिल रावल ने बताया कि बदलते मौसम व अन्य कारणों से गायो व अन्य जन्तुओ के लिए स्वच्छ पीने का पानी मिलना समस्या बन जाता है जिसको ध्यान में रख कर कार्यकर्ताओ के सहयोग से इस नांद अभियान की शुरुआत की गयी।
जिसमे राष्ट्रीय गौ सेवा संघ द्वारा रतलाम नगर के कई स्थानों पर जहां गौमाता की आवागमी ज्यादा है ऐसे कई स्थान चुनकर पानी के पात्र लगाये गये और पात्र की जिम्मेदारी वहीं के रहवासियो को सौंपी गयी। इस सेवा कार्य में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जी अग्रवाल एवं गौ सेवक पृथ्वीराज मंत्री, लविश राठौड़, तुषार जैन, जयकिशन गुर्जर, अंकुश मोरवाल आदि मौजूद रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



