राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली एवं मानव अधिकार आयोग भोपाल द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार प्रकरण में मजिस्ट्रिय जांच

रतलाम / इंडियामिक्स न्यूज़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल चंद्र डाड द्वारा मृतक दिलीप पिता भाव सिंह देवल जाति पटेलिया निवासी ग्राम खरेड़ी डूंगरी फलिया थाना ग्रामीण दाहोद जिला दाहोद गुजरात की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के संबंध में मजिस्ट्रियल जांच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी रतलाम शहर श्री अभिषेक गहलोत को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
घटना के संबंध में किसी को किसी प्रकार का कोई साक्ष्य या प्रमाण प्रस्तुत करना हो तो वह अपने साक्ष्य या प्रमाण अनुविभागीय दंडाधिकारी रतलाम शहर के न्यायालय में आगामी 8 दिसंबर के पूर्व न्यायालय समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।
दिलीप पिता भाव सिंह देवल की दिनांक 3 दिसंबर 2020 को पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु की राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली एवं मानव अधिकार आयोग भोपाल द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच की जाना है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



