अपने अहंकार से ग्रस्त नगर निगम और महापौर पीड़ित की आपत्ति के बाद भी नज़रअंदाज़ कर रहे थे, पीड़ित ने ली कोर्ट में शरण, मिला स्टे

रतलाम/इंडियामिक्स मध्यप्रदेश के रतलाम से एक मामला सामने आ रहा है जहां निजी जमीन पर रतलाम नगर निगम के महापौर प्रहलाद पटेल ने सरकारी पानी की टंकी के निर्माण का भूमि पूजन कर दिया । जब उस जमीन पर अपना दावा करने वाले शख्स ने आपत्ति ली तो उसे अनसुना कर दिया । उक्त भूमि पर आनन फानन में काम शुरू भी कर दिया और वहां एक बड़ा गड्डा खोद दिया । जब ये कार्य चल रहा था तब भी अपने दस्तावेजों के साथ आपत्ति करने वाला शख्स पहुंचा, मगर कोई सुनवाई नही की गई ।
अपने दस्तावेजों के साथ पीड़ित नगर निगम और कमिश्नर के खिलाफ कोर्ट गए, और स्टे लाये
पीड़ित की आपत्ति के बाद भी जब काम नही रुका तो पीड़ित ने वीडियो और संबंधित जमीन की रजिस्ट्री लेकर कोर्ट की शरण ली । जमीन मालिक के वकील विस्मय चत्तर बताया कि इस भूमि को निगम ने बिना जांच पड़ताल और अधिग्रहण किये ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया और उक्त भूमि पर एक बड़ा गड्डा भी खोद दिया । इस पर न्यायालय ने जमीन मालिक के पक्ष में निर्णय देते हुए स्टे आर्डर दिया । कोर्ट ने ये माना कि जमीन पर यदि निगम ने अतिक्रमण कर लिया है तो जमीन मालिक को क्षति हुई है ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



