उज्जैन से एक मिस्टर नटवरलाल पुलिस की गिरफ्त में, आईपीएस अधिकारी बता कर करता था ठगी, उज्जैन STF ने इंदौर के फ्राड को पकड़ा

उज्जैन / इंडियामिक्स न्यूज़ एक नटवरलाल खुद को आईपीएस बताकर कई सालो से लोगो को ठग रहा है आज पुलिस की गिरफ्त में आ चूका है ये ज्योतिर्मय विजयवर्गीय नामक बदमाश है इसके पास से पुलिस को 100 चेक बुक,1 फॉरच्यून गाड़ी मिली, आईपीएस विपिन माहेश्वरी के नाम पर कई लोगो को ठगा लाखो की धोखाधड़ी का STF SP गीतेश गर्ग ने प्रेसवार्ता मैं खुलाशा किया .
निरीक्षक दीपिका शिंदे की टीम ने पकड़ा
आपने बहुत साल पहले मिस्टर नटवरलाल फिल्म देखी होगी जिसमें अमिताभ बच्चन ने नटवरलाल की भूमिका निभाई थी और यह फिल्म काफी चली भी थी इंदौर और उज्जैन में भी नटवरलाल की कमी नहीं है इंदौर के एक नटवरलाल को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है बताया जाता है कि देवास के टोल टैक्स नाके पर अपने आप को आईपीएस अधिकारी बता कर लोगों को अपना प्रभाव दिखा रहा था शंका होने पर टोल टैक्स नाके के कर्मचारियों ने उज्जैन पुलिस को सूचना दी इस आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
रविवार की सुबह एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने आप को आईपीएस बता कर धोस जमा रहा है इसी आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपना नाम ज्योतिर्मय विजयवर्गीय बताया उसने बताया कि वह इंदौर में रहता है उसके माता पिता देवास में निवास करते हैं उसने अभी तक कई लोगों को ठगा है यहां तक की वह ठगी की वारदात अंजाम इस प्रकार देता है कि लोगों को चेक पैसे लेने के बाद देता है जिसमें बैलेंस जीरो होता है पुलिस फिलहाल इससे पूछताछ कर रही है हो सकता है कि बड़ा खुलासा हो सकता है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



