21 C
Ratlām

अर्नब की गिरफ्तारी पर बोले CM योगी- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का कार्य कर रही है कांग्रेस

सीएम योगी ने कहा है कि, आज बहुत बड़े पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।

अर्नब की गिरफ्तारी पर बोले Cm योगी- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का कार्य कर रही है कांग्रेस

न्यूज़ डेस्क / इंडियामिक्स न्यूज़ रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। 

यूपी के सीएम योगी ने कहा कि, ‘कांग्रेस तो लोकतंत्र का गला घोंटती है। 1975 में इसने देश में इमरजेंसी थोपी थी और आज भी आपने देखा होगा देश के एक बहुत बड़े पत्रकार को केवल अपने स्वयं के तुष्टि के लिए गिरफ्तार करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का कार्य कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए देश के अंदर अराजकता पैदा करने का कार्य कर रही है। देश में अराजकता पैदा करने की छूट हमें किसी को नहीं देनी चाहिए।’ 

आपको बता दें, मुंबई पुलिस के एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह करीब 8 बजे मुंबई के परेल में अर्नब के घर पहुंचे थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अर्नब के साथ मारपीट भी की गई।

फिलहाल अर्नब को अलीबाग पुलिस स्टेशन से स्थानीय कोर्ट ले जाया गया है। वहीं कोर्ट जाते समय अर्नब ने कहा कि, ‘जीत जनता की होगी सत्य की होगी। जनता सब देख रही है। हमने जनता की आवाज को उठाने का काम किया है।’

वहीं वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कहा है कि, ‘अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी एक मामले में की गई जिसमें कुछ साल पहले एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की गई थी। अगर पुलिस फिर से केस खोलती भी है तो भी गिरफ्तारी पूरी तरह गलत है।’

SourceR Bharat
Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news