INDIAMIXINDIAMIXINDIAMIX
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
      • दाहोद
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
    • राजस्थान
      • जयपुर
      • उदयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Search
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
Reading: देश : ओमिक्रोन के मामले में लगातार वृद्धि, कुल मामले बढकर 1525 हुए
Share
Notification
Font ResizerAa
INDIAMIXINDIAMIX
Font ResizerAa
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
Search
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Follow US
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-9753910111
INDIAMIX > देश > देश : ओमिक्रोन के मामले में लगातार वृद्धि, कुल मामले बढकर 1525 हुए
देश

देश : ओमिक्रोन के मामले में लगातार वृद्धि, कुल मामले बढकर 1525 हुए

Mukesh Dhabhai
Last updated: 03/01/2022 2:52 PM
By
Mukesh Dhabhai
Mukesh Dhabhai
ByMukesh Dhabhai
Editor
Experienced journalist tracking National and International Diplomacy and Politics. Check out my analysis on KOOTNEETI & INDIAMIX
Follow:
- Editor
Share
4 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन संक्रमण के सबसे अधिक 460 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117 और केरल में 109 मामले सामने आए हैं।

देश : ओमिक्रोन के मामले में लगातार वृद्धि, कुल मामले बढकर 1525 हुए

नई दिल्ली/इंडियामिक्स भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े अब तक 1,525 मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी। संक्रमण के ये मामले 23 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं और इनमें से 560 लोग या तो स्वस्थ हो गए हैं, या देश से चले गए हैं।

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन संक्रमण के सबसे अधिक 460 मामले सामने आए हैं और इसके बाद दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117 और केरल में 109 मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,553 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,48,89,132 हो गए हैं। इसके साथ ही 284 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,81,770 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मामले बढ़कर 1,22,801 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है। इसने कहा कि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.27 प्रतिशत है।

इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 18,020 की वृद्धि हुई है और दैनिक संक्रमण दर 2.55 प्रतिशत है तथा साप्ताहिक संक्रमण दर 1.35 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने जानकारी दी कि संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 3,42,84,561 हो गई है तथा देश में अभी तक कोविड रोधी टीके की 145.44 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 284 मामले सामने आए हैं, उनमें से 241 मामले केरल और नौ मामले पश्चिम बंगाल से हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,81,770 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,41,533, केरल में 48,035 , कर्नाटक में 38,340 , तमिलनाडु में 36,784 दिल्ली में 25,108 , उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,773 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

सोर्स : पीटीआई भाषा


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

डिस्क्लेमर

 खबर से सम्बंधित समस्त जानकारी और साक्ष्य ऑथर/पत्रकार/संवाददाता की जिम्मेदारी हैं. खबर से इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क सहमत हो ये जरुरी नही है. आपत्ति या सुझाव के लिए ईमेल करे : editor@indiamix.in

इंडियामिक्स को सब्सक्राइब करे

Get it on Indus Appstore
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Threads
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Cry0
Surprise0
Angry0
Embarrass0
Mukesh Dhabhai
ByMukesh Dhabhai
Editor
Follow:
Experienced journalist tracking National and International Diplomacy and Politics. Check out my analysis on KOOTNEETI & INDIAMIX
Previous Article सीडीएससीओ ने कोविड-19 रोधी टीकों कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स के आपात स्थिति में इस्तेमाल को स्वीकृति दी सीडीएससीओ ने कोविड-19 रोधी टीकों कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स के आपात स्थिति में इस्तेमाल को स्वीकृति दी
Next Article पंजाब / Panjab : PM Modi के काफिले का रास्ता रोक दिया किसान प्रदर्शनकारियों ने, फिरोजपुर रैली हुई रद्द पंजाब / Panjab : PM Modi के काफिले का रास्ता रोक दिया किसान प्रदर्शनकारियों ने, फिरोजपुर रैली हुई रद्द
Leave a review Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

प्रशासनिक अधिकारियो से, नेताओ से और पुलिस से आपका निजी लगाव आपकी पत्रकारिता को निष्पक्ष नहीं रहने देता

मुकेश धभाई, संपादक, इंडियामिक्स

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
ThreadsFollow
RSS FeedFollow

Latest News

बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला
बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला
राजनीति
07/02/2026
लखनऊ में मौत का तांडव और हत्यारे पतंगबाज़
लखनऊ में मौत का तांडव और हत्यारे पतंगबाज़
लखनऊ
07/02/2026
पाक सैन्य अधिकारी बोला, हिन्दुस्तान खत्म तो दुनिया से हिन्दू समाप्त
पाक सैन्य अधिकारी बोला, हिन्दुस्तान खत्म तो दुनिया से हिन्दू समाप्त
दुनिया
07/02/2026
संभल की सियासत में बर्क और नवाब की जंग से अखिलेश की बढ़ी टेंशन
संभल की सियासत में बर्क और नवाब की जंग से अखिलेश की बढ़ी टेंशन
उत्तरप्रदेश
07/02/2026
संसद के मकर द्वार पर गुस्से का विस्फोट और राजनीति की मर्यादा पर उठते सवाल
संसद के मकर द्वार पर गुस्से का विस्फोट और राजनीति की मर्यादा पर उठते सवाल
देश
07/02/2026

पत्रकारिता आपकी जान ले सकती हैं, लेकिन जब तक आप इसमें हैं, तब तक ये आपको जीवित रखेगी.

होरेस ग्रीले
//

IndiaMIX Media Network was established in November 2018 in Ratlam city of Madhya Pradesh. Keeping in view the current digital era, it was started as a digital media (news portal).

  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
INDIAMIXINDIAMIX
Follow US
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
adbanner