ममता बनर्जी की सरकार में शहरी विकास मंत्री, कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हाकिम की बेटी प्रियदर्शिनी को कोयला तस्करी के मामले में नोटिस भेजा है. इससे पहले दीदी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी और साली को CBI नोटिस भेज चुकी है. हाकिम ने भाजपा पर राजनितिक मामले में बहु बेटियों को निशाने में लेने का आरोप लगाया.

कोलकाता (IMN) : पश्चिम बंगाल में कोयलांचल क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी और तस्करी के गैरकानूनी धंधे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी और साली को सीबीआई नोटिस के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी सक्रिय हो गया है। ईडी ने कोलकाता के प्रशासक और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकीम की बेटी प्रियदर्शिनी को नोटिस भेजा है। ईडी अधिकारियों का कहना है कि प्रियदर्शनी के खाते में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन में अनियमितताएं हैं इसलिए उनसे पूछताछ करने की जरूरत है।
बेटी को नोटिस दिए जाने को लेकर फिरहाद हाकीम ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अभिषेक बनर्जी की पत्नी, उनकी साली और अब मेरी बेटी को नोटिस भेजा गया है। यह कुछ भी नहीं है बल्कि चुनाव से पहले डराने धमकाने की कोशिश है । हम इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है इसलिए बहू बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। (हि.स.)
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



