INDIAMIXINDIAMIXINDIAMIX
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
      • दाहोद
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
    • राजस्थान
      • जयपुर
      • उदयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Search
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
Reading: राजस्थान : कॉन्स्टेबल ने हिस्ट्रीशीटर रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी लूट
Share
Notification
Font ResizerAa
INDIAMIXINDIAMIX
Font ResizerAa
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
Search
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Follow US
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-9753910111
INDIAMIX > राज्य > राजस्थान > राजस्थान : कॉन्स्टेबल ने हिस्ट्रीशीटर रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी लूट
राजस्थान

राजस्थान : कॉन्स्टेबल ने हिस्ट्रीशीटर रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी लूट

The constable had committed robbery along with his history sheeter relatives

Mukesh Dhabhai
Last updated: 05/01/2025 11:57 PM
By
Mukesh Dhabhai
Mukesh Dhabhai
ByMukesh Dhabhai
Editor
Experienced journalist tracking National and International Diplomacy and Politics. Check out my analysis on KOOTNEETI & INDIAMIX
Follow:
- Editor
Share
7 Min Read
SHARE

कॉन्स्टेबल ने हिस्ट्रीशीटर रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी लूट:दरवाजा खटखटाकर बोला- शिव थाने से हूं; पिस्तौल दिखाकर लूटे थे 5 लाख-ज्वेलरी..

The constable had committed robbery along with his history sheeter relatives

बाड़मेर/इंडियामिक्स महिला के पति को गुजरात पुलिस एक मामले में गिरफ्तार कर ले गई। यह बात राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक पुलिसकर्मी को पता थी। पुलिसकर्मी ने रिश्तेदार हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ मिलकर महिला के घर लूटपाट की साजिश रची। लूट से पहले बदमाशों के साथ बैठकर शराब पी और 3 दिसंबर की रात 9 बजे महिला के घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर 5 लाख रुपए और ज्वेलरी लूट ली।

Contents
  • कॉन्स्टेबल ने हिस्ट्रीशीटर रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी लूट:दरवाजा खटखटाकर बोला- शिव थाने से हूं; पिस्तौल दिखाकर लूटे थे 5 लाख-ज्वेलरी..
  • पति को गुजरात पुलिस ने पकड़ा तो रची लूट की साजिश
  • लूट से पहले शराब पार्टी की, प्लान बनाया
  • बीते 15 दिनों से कर रहे थे प्लानिंग
  • इन्हें किया गिरफ्तार

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कॉन्स्टेबल समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके के रामपुरा कोटड़ा गांव का है। घटना में शामिल कॉन्स्टेबल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से 2 हिस्ट्रीशीटर हैं। जिनके खिलाफ विभिन्न मामलों में कई केस दर्ज हैं।

शिव थाना पुलिस की गिरफ्त में सभी पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। बायें से 1.जसाराम, 2. जगदीश कॉन्स्टेबल, 3. मदन सिंह, 4. जेठाराम और 5. बंशीलाल।

पति को गुजरात पुलिस ने पकड़ा तो रची लूट की साजिश

बाड़मेर एएसपी जसाराम बोस ने बताया – थाना इलाके के रामपुरा कोटड़ा गांव में रहने वाली महिला भावना अहीर (45) के घर लूटपाट की गई। महिला एक बेटे और एक बेटी के साथ रामपुरा कोटड़ा में रहती है। भावना का पति शिरीष अहीर मूल रूप से गुजरात के नवसारी के खैरगांव का रहने वाला है।

रामपुरा कोटड़ा में शिरीष की 16 बीघा जमीन है। इसी पर बने घर में शिरीष की पत्नी भावना और दो बच्चे बेटी रवि और बेटा वेद रहते हैं। बाकी जमीन पर खेती की जाती है। शिरीष ने यह जमीन महाबार निवासी बंशीलाल से खरीदी थी। बंशीलाल का बेटा गजाराम उर्फ गज्जू भी मकान में अलग रूम में सो रहा था। वह शिरीष के यहां खेती का काम संभालता है।

कुछ दिन पहले गुजरात पुलिस ने एक मामले में शिरीष अहीर को गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में बंद है। यह जानकारी बाड़मेर पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल जगदीश पुत्र चांदाराम निवासी चाड़ी को थी। उसने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर भावना के घर लूटपाट करने का प्लान बनाया।

लूट से पहले शराब पार्टी की, प्लान बनाया

3 जनवरी की रात कॉन्स्टेबल जगदीश अपने रिश्तेदार बंशीलाल के खेत पर पहुंचा। वहां जगदीश, जेठाराम, मदन सिंह ने शराब पार्टी की। वे लोग भावना के घर में सो रहे गजाराम के इशारे का इंतजार करने लगे। गजाराम ने रात 9 बजे कॉन्स्टेबल जगदीश को फोन कर बुलाया। जगदीश की बाइक से जगदीश और मदन वहां पहुंचे। उन्होंने पहले घर का आगे का गेट खटखटाया था। किसी ने नहीं खोला तो पीछे का दरवाजा खटखटाया।

कहा कि शिव थाने से पुलिस आई है। भावना ने दरवाजा खोला तो आधार कार्ड मांगा। भावना ने दरवाजा खोला तो दोनों अंदर आ गए। भावना ने कहा कि ऑरिजनल आधार कार्ड गुजरात है तो फोटोकॉपी मांगी। भावना अलमारी के पास आई तो जगदीश ने पिस्तौल की नोक पर 5 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने निकलवाए और फरार हो गए।

भावना की बेटी रवि ने तुरंत शिव थाना पुलिस को सूचना दी। भावना ने शनिवार को FIR दर्ज कराई। बाड़मेर एएसपी जसाराम बोस ने रविवार को मामले का खुलासा किया।

बीते 15 दिनों से कर रहे थे प्लानिंग

बाड़मेर एएसपी जसाराम बोस ने बताया – मदन सिंह को छोड़कर बाकी सभी आरोपी कॉन्स्टेबल जगदीश के रिश्तेदार है। ये लोग 15 दिनों से लूट की प्लानिंग कर रहे थे। पूछताछ में भावना ने बताया दोनों आरोपियों ने नकाब से मुंह ढंक रखा था। एक आरोपी (मदन सिंह) के सिर पर बाल नहीं थे। इससे पुलिस को क्लू मिला।

घटना की सूचना पर बाड़मेर एएसपी जसाराम बोस, शिव थाना इंचार्ज दिनेश लखावत, रामसर सीओ मानाराम गर्ग, डीएसटी और एमओबी की टीम पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने टीम बनाकर पड़ताल की तो संदेह के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने वारदात करना कबूल कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि वारदात वाले दिन जेठाराम 3 जनवरी की सुबह 11 बजे ट्रैक्टर लेकर भावना के खेत पर गया था। वहां खाना खाने के बाद उसने खेत की जुताई की थी और जीरे की फसल की बुवाई कर शाम को लौट गया था। इसी दौरान उसने लूट की प्लानिंग कर ली थी। रात को जेठाराम ने रिश्तेदार कॉन्स्टेबल और मदन सिंह के साथ शराब पार्टी कर लूट की साजिश रची थी।

एसपी जसाराम बोस ने बताया- आरोपी कॉन्स्टेबल को बाड़मेर SP नरेंद्र सिंह मीणा ने सस्पेंड कर दिया है। जांच रामसर डिप्टी मानाराम गर्ग को दी गई है। कॉन्स्टेबल की जॉइनिंग साल 2011 में हुई थी।

इन्हें किया गिरफ्तार

कॉन्स्टेबल जगदीश पुत्र चांदाराम निवासी चाड़ी (बाड़मेर)- पुलिस लाइन बाड़मेर में तैनात है। गजाराम पुत्र बंशीलाल- वारदात के वक्त घर में पहले से मौजूद था, कॉन्स्टेबल का रिश्तेदार है। जेठाराम पुत्र बाबूराम निवासी लखा- मुख्य आरोपी था, हिस्ट्रीशीटर है। 16 मामले दर्ज हैं। इसी ने साजिश रची थी, कॉन्स्टेबल का रिश्तेदार है।

मदन सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी लखा- कॉन्स्टेबल के साथ मकान में घुसा था। नकबजनी के मामले दर्ज हैं।
बंशीलाल भील पुत्र मंगलाराम- सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 9 मामले दर्ज हैं। कॉन्स्टेबल का रिश्तेदार है।
पुलिस ने बताया- आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। इसमें पूरा खुलासा हो पाएगा कि वारदात के पीछे असल वजह क्या रही


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

डिस्क्लेमर

 खबर से सम्बंधित समस्त जानकारी और साक्ष्य ऑथर/पत्रकार/संवाददाता की जिम्मेदारी हैं. खबर से इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क सहमत हो ये जरुरी नही है. आपत्ति या सुझाव के लिए ईमेल करे : editor@indiamix.in

इंडियामिक्स को सब्सक्राइब करे

Get it on Indus Appstore
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Threads
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Cry0
Surprise0
Angry0
Embarrass0
Mukesh Dhabhai
ByMukesh Dhabhai
Editor
Follow:
Experienced journalist tracking National and International Diplomacy and Politics. Check out my analysis on KOOTNEETI & INDIAMIX
Previous Article सपा विधायक के बिगड़े बोल; ठंड में महाकुंभ में डुबकी लगाकर आदमी मरेगा क्या? बोले- मैं मुस्लिमों को संगम में लेकर जाऊंगा सपा विधायक के बिगड़े बोल; ठंड में महाकुंभ में डुबकी लगाकर आदमी मरेगा क्या? बोले- मैं मुस्लिमों को संगम में लेकर जाऊंगा
Next Article दाहोद : नगराला में एनीमिया मुक्त भारत के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगराला में एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया दाहोद : नगराला में एनीमिया मुक्त भारत के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगराला में एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया
Leave a review Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

प्रशासनिक अधिकारियो से, नेताओ से और पुलिस से आपका निजी लगाव आपकी पत्रकारिता को निष्पक्ष नहीं रहने देता

मुकेश धभाई, संपादक, इंडियामिक्स

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
ThreadsFollow
RSS FeedFollow

Latest News

दिल्ली से लखनऊ लोकसभा हंगामे और विधानसभा शांति का रहस्य
दिल्ली से लखनऊ लोकसभा हंगामे और विधानसभा शांति का रहस्य
राजनीति
25/12/2025
योगी  के ब्राह्मण और ठाकुर विधायक अलग-अलग लामबंद
योगी  के ब्राह्मण और ठाकुर विधायक अलग-अलग लामबंद
राजनीति
24/12/2025
राजनीति: इमरान मसूद के सुर बदले, प्रियंका को पीएम बनाने की मांग
राजनीति: इमरान मसूद के सुर बदले, प्रियंका को पीएम बनाने की मांग
राजनीति
24/12/2025
बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम पर विश्व की बेशर्म खामोशी
बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम पर विश्व की बेशर्म खामोशी
दुनिया
24/12/2025
दुनिया : फिलिस्तीन के हमदर्द बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के समय कहां गायब
दुनिया : फिलिस्तीन के हमदर्द बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के समय कहां गायब
दुनिया
23/12/2025

पत्रकारिता आपकी जान ले सकती हैं, लेकिन जब तक आप इसमें हैं, तब तक ये आपको जीवित रखेगी.

होरेस ग्रीले
//

IndiaMIX Media Network was established in November 2018 in Ratlam city of Madhya Pradesh. Keeping in view the current digital era, it was started as a digital media (news portal).

  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
INDIAMIXINDIAMIX
Follow US
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
adbanner