29-9-21 को महाराज उर्फ बाबा खान मानबाग सदवा निवासी की लाठी सरिये से मारपीट एवं चाकू बाजी से निर्ममता से हत्या कर दी गई थी

इंडियामिक्स / जयपुर करवाला क्षेत्र में दंड सरिये से मारपीट वह चाकू बाजी कर हत्या के मामले में पुलिस थाना ब्रह्मपूरी द्वारा 3 आरोपी और गिरफ्तार किए । पूर्व में 4 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । अब तक घटना में कुल आरोपी 7 गिरफ्तार किए जा चुके हैं ।
परिश देशमुख पुलिस उपायुक्त जयपुर ने बताया कि पुलिस थाना ब्रह्मपुरी के करवाला क्षेत्र में दिनांक 29-9-21 को महाराज उर्फ बाबा खान मानबाग सदवा निवासी की लाठी सरिये से मारपीट एवं चाकू बाजी से निर्ममता से हत्या कर दी गई थी, प्रखरन संख्या 635/21 धारा 302, 323, 341,148,149 आईपीसी में दर्ज कर घटना को देखते हुए नाम दर्ज आरोपियों की पहचान हो गई और गिरफ्तार कर लिया गया है ।
तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल हुई, 1 ईमरान खान , 2 सयद अबूजर , 3 सयद मजहर अली, अवांछित आरोपियों द्वारा उपयोग में लिए गए वहानौ की तलाश हेतु अलग अलग टीमें गठित की जा कर तलाश की जा रही हैं
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



