
न्यूज़ डेस्क/इंडियामिक्स/राहुल सूर्यवंशी सीहोर के ग्राम अमरोद निवासी हजारी लाल पिता ऊर्जन सिंह के साथ कथित अन्याय, अवैध उत्खनन और जातिगत अत्याचार के मामले में भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला सीहोर ने प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि आरोपी राजेंद्र मेवाड़ा द्वारा पीड़ित की निजी कृषि भूमि पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां एवं जान से मारने की धमकी दी ग
ज्ञापन में बताया गया कि आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार का रास्ता भी बंद कर दिया गया है, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीम आर्मी ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम यह कह रहा है कि “प्रशासन उसकी जेब में है”, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संगठन ने मांग की है कि आरोपी पर तत्काल एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए, अवैध उत्खनन में लगी JCB एवं डंपरों को जब्त किया जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराते हुए उनका रास्ता बहाल किया जाए।
भीम आर्मी जिला संयोजक मुकेश आजाद ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन और घेराव किया जाएगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



