
न्यूज डेस्क/इंडियामिक्स रतलाम के वार्ड नं 26 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के जन्मदिन को पार्षद श्री मति उमा रामचंद्र डोई ( गुर्जर) ने वार्ड की जनता के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया । पब्लिक पावर पथ सामाजिक संगठन के बेनर तले ये आयोजन किया गया ।
इस समारोह में सभी समाज के लोगो ने हिस्सा लिया और पिछड़ा वर्ग के लोगो ने वीपी सिंह जी की जयंती पर 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग दोहराई और उनके कार्यकाल में जो 27% आरक्षण दिया गया था उसे लागू कराने की मांग की । इसे लागू करने के लिए सभी पिछड़ा वर्ग के लोगों ने ये प्रण लिया कि वे अपने अपने समाज में जाकर लोगों के अपने अधिकार के प्रति जागृति लायेगे । समाज में प्रसार प्रचार करेगे । पिछड़े वर्ग को अपना हक लेना पड़ेगा । अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा । 27% आरक्षण को लागू करायेंगे और इसके लिए अगर सड़क पर उतरना पड़ेगा तो समस्त पिछड़ा वर्ग इसे लेकर संकल्पित है ।
इस उपलक्ष्य पर कई पिछड़ा वर्ग के समाजजन उपस्थित रहे । इनके संकल्प लेने वाले प्रजापति समाज से दादा श्री बालकृष्ण जी प्रजापति, दर्जी समाज श्री अशोक जी मकवाना, गुर्जर समाज से पटेल श्री संतोष जोन्टि, सोनी समाज से श्री गोपाल जी सोनी, घोषी समाज से श्री बाबू भाई घोषी, पाँचाल समाज से श्री मोहन लाल पाँचाल, माली समाज से श्री राहुल माली, श्री राजू भाई माली, विभिन्न समाज से श्री कन्हैयालाल डोई, श्री गौरव चेची, रामचंद्र डोई गुर्जर, श्री धीरज सिह चावडा, श्रीमति मनोरमा कलाल, श्रीमति योगीता राठौर, श्रीमति तेजू बाई गुर्जर, श्रीमति नानी बाई दिया, श्रीमति बबिता पोसवाल, श्रीमति मंजु डोई, श्रीमति मनिशा गुर्जर आदि ने संकल्प मे भाग लिया ।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री वीपी सिह जी के चित्र पर माल्यार्पण वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमति उमा डोई ने किया । इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 26 की माता बहनो ने भी प्रधानमंत्री श्री वीपी सिह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये । दीप प्रज्वलित समाज सेवी दादा श्री बाल कृष्ण प्रजापति ने किया उनके साथ श्री अशोक मकवाना व बाबू भाई घोषी रहे । सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री श्री वीपी सिंह को गरीबो व पिछड़ों के मसीहा के रूप में याद किया गया । उनके द्वारा पिछड़ों के कल्याण के लिए किये गए कार्यो को याद करते हुए सभी समाजजन को उनके कार्यों से अवगत कराया गया ।आभार रतलाम वार्ड नं 26 के पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र डोई ( गुर्जर) व्यक्त किया ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



