INDIAMIXINDIAMIXINDIAMIX
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
      • दाहोद
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
    • राजस्थान
      • जयपुर
      • उदयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Search
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
Reading: गुजरात नगर निगम चुनावों में भाजपा ने लहराया जीत का परचम
Share
Notification
Font ResizerAa
INDIAMIXINDIAMIX
Font ResizerAa
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
Search
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Follow US
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
INDIAMIX > देश > गुजरात नगर निगम चुनावों में भाजपा ने लहराया जीत का परचम
देश

गुजरात नगर निगम चुनावों में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

IndiaMIX
Last updated: 23/02/2021 8:37 PM
By
INDIAMIX - Editor
Share
6 Min Read
SHARE

गुजरात में हुये नगर निगम चुनावों में भाजपा ने अपना रिकार्ड तोड़ते हुये जीत का परचम लहराया जबकि कांग्रेस जमीन तलाशती दिखी. 5 शाहर कांग्रेस अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा हालाँकि आप और AIMIM ने अपनी उपस्थिति दर्ज की.

गुजरात नगर निगम चुनावों में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

अहमदाबाद : गुजरात नगर निगम चुनाव के परिणाम से इस बार कई रिकॉर्ड बने हैं। इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। जामनगर, राजकोट, वड़ोदरा, सूरत और भावनगर में नगर निगम चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। जबकि अहमदाबाद नगर निगम में भाजपा जीत के काफी करीब है। इन चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। लेकिन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। चुनाव परिणाम पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने प्रसन्नता जाहिर की और मतदाताओं के प्रति आभार जताया।

मंगलवार को अहमदाबाद और सूरत सहित सभी छह नगर निगमों की 575 सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह से शुरू हुई थी। कोरोना महामारी के चलते इस बार मतगणना की व्यवस्था में बदलाव किया गया। पोस्टल सर्विस बैलेट पेपर की गिनती के लिए मतगणना केंद्र में अलग व्यवस्था की गई। अहमदाबाद नगर निगम के 24 वार्डों की मतगणना गुजरात कॉलेज और अन्य 24 वार्डों की मतगणना एलडी इंजीनियरिंग कालेज में हुई। अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अच्छा प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है। एआईएमआईएम ने अहमदाबाद के जमालपुर के पूरे पैनल यानी चार सीटों पर जीत दर्ज की है। जमालपुर वार्ड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। इसके अलावा  मुक्तापुरा वार्ड में भी एआईएमआईएम पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। अब तक के नतीजों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 192 में से 165 सीटों पर आगे चल रही है। इससे भाजपा के महापौर बनने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस को इस बार भी निराशा ही हाथ लगी है। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद नगर निगम में 48 वार्ड हैं। अब तक 47 वार्डों के परिणाम आए हैं। भाजपा यहां 165 सीटों पर आगे चल रही है। इसलिए कांग्रेस को अब तक 15 सीटें मिली हैं।


भाजपा ने तोड़ा अपनी जीत का रिकॉर्ड

राज्य के 6 नगर निगमों में भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है। भाजपा ने 6 नगर निगमों की 576 सीटों में से 401 सीट जीत कर पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2015 के चुनावों में भाजपा ने 389 सीटें जीतीं थी। इन चुनाव में अहमदाबाद में भाजपा 192 सीटों में से 165 सीटें जीतीं और कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। सूरत में भाजपा ने 120 में से 93 सीटें जीतीं और 27 सीटों पर आप ने कब्जा जमाया। राजकोट में भाजपा ने 72 में से 68 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है। वडोदरा में भाजपा ने अब तक 61 सीटें जीती हैं। जामनगर में भाजपा 64 में से 50 सीटों पर, 11 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीटों पर मायावती की पार्टी बसपा आगे चल रही है। भावनगर में, भाजपा 52 में से 40 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।


कांग्रेस के पांच शहर अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

इन चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कांग्रेस की करारी हार के बाद अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा और भावनगर के कांग्रेस शहर अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने इस बार अहमदाबाद में पिछले चुनाव की तुलना में बहुत कम सीटें जीती हैं। कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश शर्मा हार गए हैं। कांग्रेस की करारी हार के बाद अहमदाबाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वडोदरा शहर अध्यक्ष प्रशांत पटेल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है।


नड्डा और शाह ने जताया मतदाताओं का आभार

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात की सभी छह नगर निगम चुनाव में भाजपा को अपार बहुमत मिला है। मैं इस जीत के लिए सभी नगर निगम के मतदाताओं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। 


केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात में नगर निगम चुनाव के नतीजे नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85 फीसदी सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुरी तरह इन चुनाव में हारी है। पूरे गुजरात में कांग्रेस को सिर्फ 44 सीटें मिली हैं। (हि.स.)

डिस्क्लेमर

 खबर से सम्बंधित समस्त जानकारी और साक्ष्य ऑथर/पत्रकार/संवाददाता की जिम्मेदारी हैं. खबर से इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क सहमत हो ये जरुरी नही है. आपत्ति या सुझाव के लिए ईमेल करे : editor@indiamix.in

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Threads
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Cry0
Surprise0
Angry0
Embarrass0
IndiaMIX
ByINDIAMIX
Editor
Follow:
News Desk Contact : +918989821010
Previous Article कोलकाता : कोयला घोटाले में CBI ने की अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से पूछताछ कोलकाता : कोयला घोटाले में CBI ने की अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से पूछताछ
Next Article देश : भारत का पहला एयरपोर्ट जिसका नाम भगवान पर मगर क्या बैंकॉक का एयरपोर्ट देखा है ? देश : भारत का पहला एयरपोर्ट जिसका नाम भगवान पर मगर क्या बैंकॉक का एयरपोर्ट देखा है ?
Leave a review Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

प्रशासनिक अधिकारियो से, नेताओ से और पुलिस से आपका निजी लगाव आपकी पत्रकारिता को निष्पक्ष नहीं रहने देता

मुकेश धभाई, संपादक, इंडियामिक्स

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
ThreadsFollow
RSS FeedFollow

Latest News

संघ की विचारधारा पर क्यों उठती है बार-बार उंगली
संघ की विचारधारा पर क्यों उठती है बार-बार उंगली
देश
10/10/2025
निजी स्कूल संचालकों की मनमानी और बत्तमीजी से त्रस्त पालकगण, बेलगाम हो रहे निजी शिक्षण संस्थान
निजी स्कूल संचालकों की मनमानी और बत्तमीजी से त्रस्त पालकगण, बेलगाम हो रहे निजी शिक्षण संस्थान
रतलाम
29/09/2025
राजनीति: बिहार में शून्य के पहाड़ पर समाजवादी पार्टी
राजनीति: बिहार में शून्य के पहाड़ पर समाजवादी पार्टी
राजनीति
30/08/2025
AI के दुरुपयोग से तेज बने Cyber Criminal, सुरक्षा तंत्र को रक्षात्मक नहीं आक्रमक होना पड़ेगा!
AI के दुरुपयोग से तेज बने Cyber Criminal, सुरक्षा तंत्र को रक्षात्मक नहीं आक्रमक होना पड़ेगा!
टेक्नोलॉजी
30/08/2025
राजनीति: योगी के पास संभल हिंसा-डेमोग्राफी चेंज की रिपोर्ट आते ही सियासत शुरू
राजनीति: योगी के पास संभल हिंसा-डेमोग्राफी चेंज की रिपोर्ट आते ही सियासत शुरू
उत्तरप्रदेश
28/08/2025

पत्रकारिता आपकी जान ले सकती हैं, लेकिन जब तक आप इसमें हैं, तब तक ये आपको जीवित रखेगी.

होरेस ग्रीले
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
INDIAMIXINDIAMIX
Follow US
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
adbanner