31.4 C
Ratlām

दुनिया : इण्डोनेशिया के संस्थापक राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी इस्लाम छोड़कर अपनाएँगी हिन्दू धर्म

इण्डोनेशिया के संस्थापक राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी इस्लाम छोड़कर अपनाएँगी हिन्दू धर्म, दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है इण्डोनेशिया

दुनिया : इण्डोनेशिया के संस्थापक राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी इस्लाम छोड़कर अपनाएँगी हिन्दू धर्म

इंडियामिक्स / इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्नो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री अपनाएंगी हिंदू धर्म। हिंदू धर्म को अपनाने के लिए आज विशेष पूजा में भी शामिल होंगी सुकमावती। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है।


सुकमावती इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म को अपनाने के लिए 26 अक्टूबर को विशेष पूजा में भी शामिल होंगी।
सीएनएन इंडोनेशिया की रिपोर्ट में के अनुसार मंगलवार को सुकर्नो हेरिटेज एरिया में विशेष पूजापाठ का यह कार्यक्रम होने वाला है। यह जगह बाली में है। सुकमावती 70 साल की हैं पूर्व राष्ट्रपति सुकर्नो की तीसरी बेटी हैं। सुकमावती पूर्व राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री की छोटी बहन भी हैं।

सुकमावती ने क्यों किया हिंदू धर्म अपनाने का फैसला

सुकमावती इंडोनेशिया में ही रह रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार 2018 में कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों ने उनके खिलाफ ईशनिंदा की शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल सुकमावती की एक कविता पर कट्टरपंथी इस्लामिक समूहों को ऐतराज था। उन्होंने इसे इस्लाम का अपमान बताया था।

संडे मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद सुकमावती ने माफी मांग ली थी। हलांकि अब भी इस विवाद को लेकर उनकी आलोचना होती रही है। बता दें कि इंडोनेशिय में इस्लाम धर्म मानने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। यही नहीं इंडोनेशिया दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक सुकमावती पहले भी हिंदू धार्मिक समारोहों में शामिल होती रही हैं। बताया जाता है कि सुकमावती ने हिंदू धर्मशास्त्रों को भी अच्छी तरह से पढ़ा है और पिछले कई सालों से हिंदू धर्म में शामिल होना चाहती थीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news