INDIAMIX
Voice of Democracy

रतलाम : बचे हुए लोगो को ढूँढ- ढूँढकर करे लगाए पहला डोज़, लापरवाही पर कलेक्टर ने किया सैलाना में टी.एस. मेड़ा को निलंबित

कोविड टिकाकरण का चौथा महाभियान “कोई ना छुटे” का कल होगा आरम्भ, कलेक्टर कुमार ने कहा कोई मीटिंग कोई फील्ड वर्क नहीं केवल अभियान में दे ध्यान, लोगो को ढूँढकर लगाए वैक्सीन

रतलाम : बचे हुए लोगो को ढूँढ- ढूँढकर करे लगाए पहला डोज़, लापरवाही पर कलेक्टर ने किया सैलाना में टी.एस. मेड़ा को निलंबित

रतलाम/इंडियामिक्स : राज्य शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में भी 27 सितंबर को कोविड-19 महा अभियान ‘कोई न छूटे’ आयोजित होगा जिसमें प्रथम डोज का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण किया जाएगा। अभियान की तैयारियों के लिए बैठक रविवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बैठक में अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सभी अधिकारियो को प्लान के अनुसार लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा समीक्षा करते हुए अभियान के कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर सैलाना क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी टी.एस. मेडा को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम शहर अभिषेक गहलोत, डीपीएम अजहर अली, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रतलाम शहर में महा अभियान दिवस पर प्रथम डोज के बचे व्यक्तियों को ढूंढ-ढूंढकर वैक्सीनेट किया जाए, उनको कॉल करके वैक्सीनेशन सेंटर का पता बताकर बुलाए और वैक्सीनेट करें। इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी प्रथम डोज के बचे हुए व्यक्तियों को कॉल करके वैक्सीनेशन सेंटर पर बुलाया जाए। बताया गया है कि निर्धारित कार्य योजना अनुसार प्रथम डोज के ग्रामवार बचे हुए व्यक्तियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। निर्धारित कर्मचारियों का दल सूची से उन व्यक्तियों को कॉल करके वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर बुलाएंगे।

कोई दूसरा काम नहीं केवल अभियान में दे ध्यान :-

बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 27 सितंबर महाअभियान में हमें अधिकाधिक वैक्सीनेशन करना है। प्रथम डोज शत प्रतिशत वैक्सीनेट करना है, इसके लिए सभी अधिकारी 27 सितंबर को फील्ड में रहे। सोमवार को नो मीटिंग नो अदर वर्क, सभी लोग फील्ड में रहे, अभियान को सफल बनाएं।

अब तक महाभियान में लगे टिके :-

पहला महाभियान 21 जून – 38142 लोगों का वैक्सीनशन किया गया।

दूसरा महाभियान 25 अगस्त- 68312 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया, 26 अगस्त को 48630 लोगो का वैक्सीनशन किया गया।

तीसरा महाभियान 17 सितंबर- 43747 लोगों का वैक्सीनशन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.