प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आत्मनिर्भर भारत से संबंधित जानकारियां एवं केंद्र सरकार के 1 वर्ष सफलतापूर्वक किए गए कार्यों की जानकारी दी गयी ।

देवास इंडियामिक्स न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर आत्मनिर्भर भारत से संबंधित जानकारियां एवं केंद्र सरकार के 1 वर्ष सफलतापूर्वक किए गए कार्यों की जानकारी भारतीय जनता पार्टी काँटाफोड लोहारदा बैकलिया सरकार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं ने पत्रक बांट कर जानकारी दी।
पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे,मंडल अध्यक्ष सुनिल पटेल ने बताया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर एक मोदी सरकार 2.0 ने जो एतिहासिक निर्णय लिए है उसकी जानकारी पत्रक के माध्यम से जनता को दे रहे है ।
मध्य प्रदेश सरकार ने दो ढाई महीनो मैं विपरीत परिस्थिति में भी कोरोना महामारी में भी लोगों को सहायता देने का काम किया है, करोड़ों रुपए की मदद लोगों तक पहुंचाई है उसकी जानकारी भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसंपर्क कर दे रहे हैं इस दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपचंद गवली, नगर अध्यक्ष जगदीश थुरवाल, गोविंद जोनवाल,प्रहलाद मुकाती, दीपक शर्मा,शिवप्रसाद राठौर, सीताराम मरमट, छगन मुकाती, गोविंद गोमलाडू,भगत छानवाल,प्रेम जोनवाल संतोष मुकाती आदि उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



