मेडिकल कॉलेज के 355 सैंपल मैं से 6 पॉजिटिव मीले वहीं जिला चिकित्सालय ट्रू नॉट मशीन के 37 सैंपल मैं से 4 पॉजिटिव मिले

रतलाम : इंडियामिक्स न्यूज़ आज जनसम्पर्क के प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 10 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम शहर के 6 सैंपल पॉजिटिव तथा जावरा के 3 सेम्पल व पिपलोदा का 1 सैंपल पॉजिटिव आये हैं।
उक्त पॉज़िटिव मरीज़ रतलाम नगर में राजीव नगर (अलकापुरी) का 40 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर का 34 वर्षीय पुरुष, बग्गी खाना पैलेस रोड की 30 वर्षीय महिला, मोहन नगर की 32 वर्षीय महिला, इंदिरा नगर का 63 वर्षीय पुरुष तथा प्रताप नगर का 37 वर्षीय पुरुष शामिल है। वही जावरा के सुतारी पूरा की 25 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय पुरुष, तथा जावरा के पिपलोदा की 36 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है।

अमले ने रावटी में किया निरीक्षण:-
आज दोपहर में कलेक्टर श्री मति रुचिका चौहान व एसपी गौरव तिवारी ने रावटी पहुंचकर कंटेनमेंट क्षेत्र तथा क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही जरूरी दिशा निर्देशों के पालन की व्यवस्था को देखा व अधिकारियों को निर्देशित किया। रावटी में बगैर मास्क घूम रहे लोगो पर कार्रवाई भी की गयी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



