युवक का शव कुएं से बरामद कर प्रकरण के 06 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

रतलाम/इंडियामिक्स दिनांकः- 03.11.2024 को सोमिल के द्वारा अपने साथीयों के साथ उपस्थित होकर सूचना दी की दिनांक 01.11.2024 को वह अपने साथीयों के साथ परवलिया ग्राम में ढाबे पर खाना खाने के लिये रूका था जहां पर गांव में किराने की दुकान पर सिगरेट के दाम को लेकर दुकानदार यश चौहान से झगडा हुआ था । जो दुकानदार यश चौहान के द्वारा उसके 05 साथियों के साथ मिलकर फरियादी व उसके साथियों के साथ मारपीट की जिसमें एक साथी लोकेश पिता भंवरलाल तम्बोलिया अपनी जान बचाकर ढोढर तरफ भागा तो यश चौहान व उसके साथिंयों द्वारा लोकेश का पीछा किया व उसको पकडकर उसके साथ मारपीट की ।
फरियादी व उसके अन्य साथी भी वहां से जान बचाकर भाग गये । अगले दिन उज्जैन में सभी साथी मिले लेकिन लोकेश नही आया जिसका मोबाईल भी बंद था । जिसकी तलाश के लिये वापस परवलिया आये बाद चौकी ढोढर पर पहुँच कर घटना के संबंध में सूचना दी । जिस पर पुलिस के द्वारा गुम शुदा लोकेश तम्बोलिया के संबंध में गुम इंसान क्रमांक 41/2024 एवं मारपीट के संबंध में अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 296,115(2),351(2),191(2) 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर लिया ।
पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल ग्राम परवलिया के डेरे व आसपास के सभी घरों एवं संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी ली गई, घटनास्थल के आसपास के निवासिंयों से पूछताछ की गई, गुमशुदा की तलाश हेतु उसके मोबाईल नंबर एवं संदिग्धों के मोबाईल नंबरों की जानकारी लेकर सायबर सेल की टीम द्वारा सुक्ष्मता से जाँच की गई, सीसीटीवी चैकिंग में लगाई गई टीम के द्वारा घटना स्थल व आसपास हाईवे की होटल एवं ढाबो के करीबन 100 से अधिक कैमरो के सीसीटीवी फुटैज खंगाले, ड्रोन केमरे के माध्यम से सर्चिंग की एवं घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया । घटना स्थल पर एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वार्ड की सहायता से भी तकनीकी आधार पर गुमशुदा की तलाश की गई, घटना स्थल के पास पुलिया व नाला होने एवं आसपास के कुंओ की तलाश हेतु एसडीआरएफ की सहायता से एक टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा गोताखोरी करके, कुंए में बलई चलाकर एवं कैमरे की सहायता से भी तलाशी की गई ।
उक्त सभी टीमों के द्वारा की गई तलाशी एवं अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में आरोपीगणों से पूछताछ की गई जिनके द्वारा प्राथमिक जांच में लगातार पुलिस को गुमराह किया गया किन्तु प्रकरण में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपीगणों के द्वारा गुमशुदा लोकेश तंबोलिया की हत्या करना स्वीकर किया एवं हत्या करने के बाद शव को परवलिया के सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए में फेंकना बताया । जो आरोपीगणों की निशांदेही पर ग्राम परवलिया के सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए से गुमशुदा लोकेश तंबोलिया के शव को बरामद किया गया एवं गुमशुदा लोकेश तंबोलिया की मारपीट कर हत्या कर शव कुंए में फेंकने वाले 06 आरोपीगणों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया । मृतक के शव का पीएम मेडिकल कालेज रतलाम में कराया गया । प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस का ईजाफा किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी
- यश पिता राजकुमार चौहान जाति बांछड़ा उम्र 20 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
- पीयुष माता सुमन चौहान जाति बांछड़ा उम्र 22 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
- रिंकु पिता बंशीलाल चौहान जाति बांछड़ा उम्र 19 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
- अभिषेक माता ममता चौहान जाति बांछड़ा उम्र 25 साल निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया,
- क्रिश उर्फ विराट पिता रघुवन चौहान जाति बांछड़ा उम्र 21 साल निवासी- बांछड़ा डेरा परवलिया,
- रितीक पिता राजकुमार चौहान जाति बांछड़ा उम्र 24 साल निवासी- बांछड़ा डेरा परवलिया
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



