
रतलाम 17 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत गुरुवार शाम कालिका माता झाली तालाब, रतलाम में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के गायन के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर झाली तालाब परिसर 30 हजार दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा और यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक यादगार एवं ऐतिहासिक पल बन गया।

30 हजार दीपकों से बनाया भारत का नक्शा
झाली तालाब परिसर में 30 हजार दीपकों से भारत का नक्शा बनाया गया। दीपकों से सजा भारत का मानचित्र आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप प्रज्वलित किए। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीपक जलाए।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के 50 सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 6 लाख दीपक प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से सेवा, संकल्प और सकारात्मकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
रतलाम विधानसभा में दीनदयाल मंडल ने शहीद चौक, सूरजमल जैन मंडल एवं ठाकरे मंडल द्वारा कालिका माता परिसर एवं मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल द्वारा भारत माता उद्यान, अलकापुरी पर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम आयोजित किया। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, अनिता कटारिया, सोनू यादव,जुबिन जैन, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा,जिला मंत्री अनुज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा,सोश्यल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी आईटी सेल के नीलेश राव, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, भाजयूमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, आरडीए सदस्य, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण व असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रमुख सचिव श्री गुप्ता सहित अधिकारियों ने जलाए दीपक

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी मुकेश चन्द्र गुप्ता, कलेक्टर अजय कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना तथा रतलाम शहर एसडीएम तरुण जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



