INDIAMIXINDIAMIXINDIAMIX
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
      • दाहोद
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
    • राजस्थान
      • जयपुर
      • उदयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Search
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
Reading: देश : कोरोना से हुई मौतों से ज्यादा है सड़क हादसों में मरने वालों का आंकड़ा
Share
Notification
Font ResizerAa
INDIAMIXINDIAMIX
Font ResizerAa
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
Search
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Follow US
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-9753910111
INDIAMIX > देश > देश : कोरोना से हुई मौतों से ज्यादा है सड़क हादसों में मरने वालों का आंकड़ा
देश

देश : कोरोना से हुई मौतों से ज्यादा है सड़क हादसों में मरने वालों का आंकड़ा

Mukesh Dhabhai
Last updated: 15/02/2021 4:34 PM
By
Mukesh Dhabhai
Mukesh Dhabhai
ByMukesh Dhabhai
Editor
Experienced journalist tracking National and International Diplomacy and Politics. Check out my analysis on KOOTNEETI & INDIAMIX
Follow:
- Editor
Share
5 Min Read
SHARE

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, देश में हर साल साढ़े चार करोड़ सड़क हादसे होते हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है और साढ़े चार लाख लोग होते हैं घायल

देश : कोरोना से हुई मौतों से ज्यादा है सड़क हादसों में मरने वालों का आंकड़ा
साभार : बीबीसी

न्यूज़ डेस्क IMN : बीते साल पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से लाखों लोगों की मौत हुई। भारत में भी करीब 1.49 लाख लोग इस वायरस के कारण मौत के मुंह में समा गए। हालांकि ये आंकड़े सड़क हादसों में होने वाली मौतों से काफी कम हैं। एक अनुमान के मुताबिक देश में हर साल सड़क हादसों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी मानना है कि सड़क हादसे कोरोना महामारी से ज्यादा खतरनाक हैं। उनका कहना है कि देश में रोजाना ऐसे हादसों में करीब 415 लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साल 2030 तक सड़क हादसों में मरने और घायल होने वालों की संख्या आधी करने का लक्ष्य रखा है। वहीं नितिन गडकरी का कहना है कि भारत सरकार उससे पांच साल पहले यानी 2025 तक ही इस लक्ष्य तक पहुंचने की दिशा में जरूरी कदम उठा रही है।

गडकरी के मुताबिक, देश में हर साल साढ़े चार करोड़ सड़क हादसे होते हैं, जिनमें करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है और साढ़े चार लाख लोग घायल हो जाते हैं। हालांकि सामाजिक कार्यकर्ताओं की राय गडकरी से इतर है। उनका कहना है कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों की तादाद सरकारी आंकड़ों के मुकाबले काफी ज्यादा है। ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में होने वाले हादसों की अक्सर जानकारी तक नहीं मिलती, ऐसे में उनका हिसाब लगाना कठिन है। वहीं परिवहन मंत्री ने ऐसे हादसों पर रोक लगाने के लिए देश के सभी राज्यों को तमिलनाडु मॉडल अपनाने की सलाह दी है। बताते चलें कि राज्य में सड़क हादसों में 38 फीसदी और इनमें होने वाली मौतों में 54 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

पिछले साल कोरोना की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के सड़क परिवहन बंद होने की वजह से सड़क हादसों में भारी कमी देखी गई, लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद फिर से इन हादसों में इजाफा होने लगा। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में देशभर में 4.49 लाख सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 4.51 लाख लोग घायल हुए और 1.51 लाख लोगों की मौत हुई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में रोजाना 1230 सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 414 लोगों की मौत हो जाती है।

अंतरराष्ट्रीय सड़क संगठन (आईआरएफ) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल सड़क हादसों में 12.5 लाख लोगों की मौत होती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनियाभर के वाहनों की कुल संख्या का महज तीन फीसदी हिस्सा भारत में है, लेकिन सड़क हादसों और इनमें होने वाली मौतों के मामले में भारत की हिस्सेदारी 12.06 फीसदी है और यह यकीनन चिंता का सबब है।
इन सड़क हादसों की वजह के बारे में बात की जाए तो केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट पर गौर किया जाना चाहिए, जिसमें कहा गया है कि करीब 67 फीसदी हादसे तय सीमा से तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण होते हैं।

15 फीसदी हादसे अवैध लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने वालों के कारण होते हैं। करीब 10 फीसदी हादसे ओवरलोडेड वाहनों के कारण होते हैं और 15.5 फीसदी मामले हिट एंड रन के होते हैं। इसके साथ ही करीब 26 फीसदी हादसे लापरवाही से वाहन चलाने या ओवरटेक करने की वजह से होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि इन सड़क हादसों को रोकने के लिए क्या किया जाए, तो सबसे जरूरी तो यह है कि देश का हर नागरिक ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करे। इसके अलावा सरकार और प्रशासन की ओर से वाहन चालकों में जागरुकता पैदा की जानी चाहिए। ज्यादा हादसे वाले स्थानों की पहचान भी जरूरी है और हाईवे आदि पर पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जानी चाहिए। ऐसे ठोस कदम उठाकर ही हम सड़क हादसों को कम करने में सक्षम होंगे और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

डिस्क्लेमर

 खबर से सम्बंधित समस्त जानकारी और साक्ष्य ऑथर/पत्रकार/संवाददाता की जिम्मेदारी हैं. खबर से इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क सहमत हो ये जरुरी नही है. आपत्ति या सुझाव के लिए ईमेल करे : editor@indiamix.in

इंडियामिक्स को सब्सक्राइब करे

Get it on Indus Appstore
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Threads
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Cry0
Surprise0
Angry0
Embarrass0
Mukesh Dhabhai
ByMukesh Dhabhai
Editor
Follow:
Experienced journalist tracking National and International Diplomacy and Politics. Check out my analysis on KOOTNEETI & INDIAMIX
Previous Article उज्जैन : दो साल में 2.25 लाख रुपए के 2.84 लाख रुपए करने का दिया था झांसा उज्जैन : दो साल में 2.25 लाख रुपए के 2.84 लाख रुपए करने का दिया था झांसा
Next Article कोलकाता : सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल माकपा कार्यकर्ता की मौत कोलकाता : सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल माकपा कार्यकर्ता की मौत
Leave a review Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

प्रशासनिक अधिकारियो से, नेताओ से और पुलिस से आपका निजी लगाव आपकी पत्रकारिता को निष्पक्ष नहीं रहने देता

मुकेश धभाई, संपादक, इंडियामिक्स

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
ThreadsFollow
RSS FeedFollow

Latest News

बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला
बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला
राजनीति
07/02/2026
लखनऊ में मौत का तांडव और हत्यारे पतंगबाज़
लखनऊ में मौत का तांडव और हत्यारे पतंगबाज़
लखनऊ
07/02/2026
पाक सैन्य अधिकारी बोला, हिन्दुस्तान खत्म तो दुनिया से हिन्दू समाप्त
पाक सैन्य अधिकारी बोला, हिन्दुस्तान खत्म तो दुनिया से हिन्दू समाप्त
दुनिया
07/02/2026
संभल की सियासत में बर्क और नवाब की जंग से अखिलेश की बढ़ी टेंशन
संभल की सियासत में बर्क और नवाब की जंग से अखिलेश की बढ़ी टेंशन
उत्तरप्रदेश
07/02/2026
संसद के मकर द्वार पर गुस्से का विस्फोट और राजनीति की मर्यादा पर उठते सवाल
संसद के मकर द्वार पर गुस्से का विस्फोट और राजनीति की मर्यादा पर उठते सवाल
देश
07/02/2026

पत्रकारिता आपकी जान ले सकती हैं, लेकिन जब तक आप इसमें हैं, तब तक ये आपको जीवित रखेगी.

होरेस ग्रीले
//

IndiaMIX Media Network was established in November 2018 in Ratlam city of Madhya Pradesh. Keeping in view the current digital era, it was started as a digital media (news portal).

  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
INDIAMIXINDIAMIX
Follow US
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
adbanner