रतलाम : विधायक निधि से दो करोड़ की लागत के विकास कार्य होंगे अवैध से वैध हुई 45 कालोनियों में : विधायक कश्यप

A+A-
Reset
google news

महापौर प्रहलाद पटेल को सौंपा विधायक निधि की राशि का पत्र, जल्द होगी कार्यों की शुरूआत

रतलाम : विधायक निधि से दो करोड़ की लागत के विकास कार्य होंगे अवैध से वैध हुई 45 कालोनियों में : विधायक कश्यप

रतलाम/इंडियामिक्स शहर की अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि का खजाना खोल दिया है। विधायक काश्यप ने शहर की 45 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रूपए की राशि विधायक निधि से जारी की है। इसका पत्र भी उनके द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को सौंप दिया गया है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत कराने के निर्देश भी दिए।

अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा कई प्रयास किए गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कानून बनाकर अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया था। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए विधायक श्री काश्यप द्वारा सहयोग स्वरूप विधायक निधि से दो करोड़ रूपए की राशि दी है।

उक्त राशि के साथ ही क्षेत्र के रहवासियों का भी इसमें अंशदान शामिल होगा, जिसके माध्यम से कार्य पूर्ण होंगे। श्री काश्यप ने महापौर को पत्र सौंपने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर बारिश पूर्व कार्य पूर्ण हो सके उसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत करने के निर्देश दिए।

विधायक निधि से इतनी राशि जारी होने से अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य होने से वर्षों से विकास की आस में बैठे हजारों परिवारों के सपने साकार हो सकेंगे।

Rating
5/5

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00