
हिमाचल प्रदेश के कसौली पुलिस थाना में हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह केस 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि 7 जुलाई 2023 को उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
महिला का आरोप है कि रॉकी मित्तल ने उसे अभिनेत्री बनाने का झांसा दिया, जबकि मोहन लाल बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर उसका यौन शोषण किया।
बड़ौली ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश

मोहन लाल बड़ौली ने इन आरोपों को “राजनीतिक स्टंट” करार देते हुए कहा है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा है और इसका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।