
न्यूज़ डेस्क/इंडियामिक्स दिल्ली में ‘शीशमहल’ मामले को लेकर सियासत गर्म है। आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सीएम आवास के बाहर पहुंचे हैं। सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आप नेताओं को सीएम आवास में जाने से पुलिस ने रोक दिया है। भाजपा के ‘शीश महल’ आरोपों के बाद कल, संजय सिंह ने भाजपा को मीडिया कर्मियों के साथ सीएम आवास पर जाने की चुनौती दी थी।
अंतिम मतदाता सूची जारी होने के एक दिन बाद मंगलवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब सत्ता संग्राम की सियासी जंग शुरू हो गई है। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कल चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इस बीच दिल्ली में ‘शीशमहल’ मामले को लेकर सियासत गर्म है। जहां भाजपा इस मामले को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है वहीं आप नेता संजय सिंह ने भाजपा के नेताओं को खुली चुनौती दी।
भाजपा को प्रधानमंत्री का महल दिखाना चाहिए: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने 2700 करोड़ रुपये में बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलीशान राजमहल को भाजपा को दिखाने की चुनौती दी। संजय सिंह ने भाजपा से मांग की है कि वह पीएम का राजमहल दिखाएं। संजय सिंह ने कहा था कि वे आज मीडिया के साथ पहले मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री का आवास देखने जाएंगे। आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सीएम आवास के बाहर पहुंचे हैं। सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।