देश की बेटी मनीष को लेकर बजरंग सेना ने बीच सुभाष चौक मे दी पुष्प श्रधांजलि

कटनी / इंडियामिक्स न्यूज़ श्री बजरंग सेना द्वारा कल शाम हाथरस घटना मे देश की बेटी मनीषा को आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती एवं पुष्प श्रधांजलि अपर्ति किया गया l इस घटना मे श्री बजरंग सेना जिला अध्यक्ष कटनी संतोष दुबे ने कहा कि 19 वर्षीय युवती को 4 दरिंदो ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। शरीर मे चोंट पहुंचाकर जीभ काट दी गई। पुलिस ने मृत बॉडी को अपने कब्जे में लेकर रात को ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस दौरान उपस्थित नाजी कार्यकर्ताओं ने बताया कि परिवार के लोग अंतिम बार लड़की का चेहरा देखने को रोते बिलखते रहे लेकिन लड़की का शव परिवार वालो को नही सौंपा गया। इससे पूरे देश के अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों में बेहद आक्रोश है। एक युवती को दी हुई अग्नि शांत भी नहीं हुई थी कि दूसरी घटना सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में कॉलेज से लौट रही 19 वर्षीय युवती के साथ कुछ दरिंदो ने दरिंदगी की। श्री बजरंग सेना द्वारा एक इसमें मांग की गई कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
इस दौरान श्री बजरंग जिला अध्यक्ष संतोष दुबे, जिला उपाध्य्क्ष , जिला मंत्री करन कछवाहा, महा मंत्री अभिषेक कछवाहा,नगर मंत्री पंकज चक्रवर्ती, योगेश सौंधीय, विकाश कोल, अनुज कुमार, शुभम यादव, अजय चक्रवर्ती कल्लू, एवं समस्त कार्यकर्ता उपास्थि रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



