अशोक नगर : डिजिटल इंडिया में मंत्री जी को नहीं मिला नेटवर्क, बैठे 50 फ़ीट ऊपर झूले पर

A+A-
Reset
google news

डिजिटल इंडिया के नारों के बीच 3 घण्टे झूले पर चढ़ कर बैठ रहे मंत्री तब जा कर मिल रहा सिग्नल, गांव से दूर जंगल मे यज्ञ के मुख्य यजमान है मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव

अशोक नगर : डिजिटल इंडिया में मंत्री जी को नहीं मिला नेटवर्क, बैठे 50 फ़ीट ऊपर झूले पर

अशोक नगर IMN, शिवराज सरकार में पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव 9 दिनों तक रोज 3 घंटे झूले पर बैठकर बिता रहे हैं। दरअसल मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव अशोक नगर के अपने गांव सूरेल से चार किलोमीटर दूर घने जंगलों में हवन यज्ञ करवा रहे हैं, जिसमें मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित है।

इलाके में मोबाइल सिग्नल न होने की वजह उन्हें लोगों की समस्याओं का समाधान करने में दिक्कत होती है इसलिए मोबाइल सिग्नल के लिए उन्हें झूले पर चढ़कर थोड़ा ऊपर जाना पड़ता है।

मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने बताया की मैं यहां भागवत में मुख्य यजमान हूं, मुझे यहां 9 दिन तक रहना है। लोग समस्याएं लेकर आते हैं। यहां सिग्नल न होने से अधिकारियों से बात नहीं हो पाती इसलिए समस्याओं का समाधान नहीं कर पाता हूं। मैं यहां लगे झूले पर बैठकर ऊपर जाता हूं और समस्या का समाधान करता हूं।

ताज्जुब की बात तो यह है की भाजपा सरकार का शीर्ष नेतृत्व भी डिजिटल इंडिया की बात करता है मगर छोटे गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क की रेंज से बाहर है। ऐसे में मंत्री हो या विधायक उनके ग्रह ग्राम भी नहीं छूट रहे।

Rating
5/5

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00