जिहादी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप, मुफ्ती की पत्नी और भाई साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार

मोरीगांव/इंडियामिक्स LIVE मोरीगांव जिला के मैराबारी में अवैध रूप से चल रहे जमीउल हुदा नामक निजी मदरसा को जिहादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पुलिस ने बुलडोजर के जरिए गुरुवार सुबह जमींदोज कर दिया। गत 28 जुलाई को मदरसे को सील किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को मदरसा के मुफ्ती मुस्तफा अहमद समेत 8 जिहादी और उनके स्लीपर सेल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। जिहादी गतिविधियों से संबंधित तथ्यों को नष्ट करने के आरोप में मुफ्ती की पत्नी जस्मिना खातून और मुफ्ती के भाई जकारिया अहमद को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

पुलिस मोरीगांव और बरपेटा जिला में जिहादी गतिविधियों से संबंधित मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। गिरफ्तार सभी अंसारुल बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्य बताये गये हैं। बरपेटा में गिरफ्तार 9 जिहादी और उनके स्लीपर सेल से पूछताछ करने के लिए एनआईए की टीम भी पहुंची हुई है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



