
जयपुर/इंडियामिक्स जयपुर एयरपोर्ट पर 21 जनवरी की रात एक युवती और युवक को डिटेन कर 3.7 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है। डीआरआई ने 22 जनवरी को दोनों गांजा तस्कर को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। गांजा तस्कर यह गांजा अपनी ट्रोली बैग में लेकर आ रहे थे।
डीआरआई के अधिकारियों ने बताया- मुखबिर से जानकारी मिली थी की बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट संख्या FD 130 में दो यात्री आ रहे हैं। उनके पास हाइड्रोपोनिक वीड हैं, जिसे वह गलत तरीके से भारत लेकर आ रहे हैं। जानकारी मिलने पर डीआरआई की टीम एक्टिव हुई और एयरपोर्ट पर फ्लाइट आने के साथ की अपना काम करने लगी।
3 किलो 700 ग्राम गांजा मिला
फ्लाइट से नीचे उतरने के बाद दोनों यात्रियों को डीआरआई अपने साथ लेकर गई। जहां उन से पूछताछ की गई तो दोनों ने अवैध गांजे के संबंध में मना कर दिया। इसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने उन के सामान की जांच की तो उस में 3 किलो 700 ग्राम गांजा मिला। इसकी बाजार कीमत 3 करोड़ 7 लाख रुपए है। जिस पर आरोपियों से इस हाई क्वालिटी के गांजे के जयपुर आने के संबंध में पूछताछ की गई हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



