खंडवा के बीजेपी विधायक देवेंद्र वर्मा की स्कार्पियो गाड़ी भोपाल जाते समय देवास जिले के कन्नौद के पास खाई में गिरी, विधायक वर्मा सहीत सभी सुरक्षित, मवेशी को बचाने में पलटी स्कोर्पियो

देवास/इंडियामिक्स : खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा उस समय बाल-बाल बचे जब उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक देवेन्द्र वर्मा और उनके साथ बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि विधायक खंडवा से भोपाल जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कन्नौद थानांतर्गत ग्राम अंबाड़ा पहुंची रास्ते में एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलट गई। हादसे में किसी को किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वही घटना की जानकारी लगते ही खातेगांव विधायक आशीष शर्मा मोके पर पहुचे जहाँ उन्होंने घटनास्थल से विधायक को दूसरी गाड़ी में सवार होकर भोपाल रवाना करवाया गया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



