अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों और इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने झारखण्ड, पंजाब, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बदले

दिल्ली(इंडियामिक्स): लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब संगठन को नए सिरे से कसने जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा ने चार राज्यों में अपने प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए। झरखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में पिछले साल ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी. पुरंदेश्वरी तथा तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं।
जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद ये कयास लगाये जा रहें हैं की शीघ्र ही मोदी सरकार की केबिनेट में फेरबदल हो सकता है, क्यूंकि भाजपा एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर चलती है साथ ही राज्य में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है ऐसे में राज्य में समय देने के लिए उनका मुक्त होना आवश्यक हैं। सुनील जाखड़ और डी. पुरंदेश्वरी दोनों कांग्रेस की पृष्टभूमि से हैं, जाखड जहाँ पिछले साल भाजपा में शामिल हुए वही पुरंदेश्वरी मार्च 2014 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



