
रतलाम/संस्था राम राम परिवार दो बत्ती पर करेगा भव्य सम्मान समारोह,अनंत चतुर्दशी पर अखाड़ों और झांकियों का होगा भव्य स्वागत
रतलाम। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर को रतलाम में निकलने वाले गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल समस्त अखाड़ों और आकर्षक झांकियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। संस्था राम राम परिवार, रतलाम की ओर से गुजराती स्कूल के सामने न्यू रोड पर विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान अखाड़ों की शौर्य परंपरा, भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए अखाड़ों के कलाकारों एवं झांकियों का अभिनंदन किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक हिंदूवीर ठाकुर शैलेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में पूरी टीम इस आयोजन में सहभागिता करेगी। देवास से आने वाले शैलेंद्र सिंह पंवार अपनी टीम के साथ रतलाम पहुंचकर अखाड़ों और झांकियों का स्वागत करेंगे।
आयोजन का उद्देश्य अखाड़ों की गौरवशाली परंपरा को सम्मान देना और गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल सभी अखाड़ों एवं झांकियों के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
संस्था राम राम परिवार की ओर से बताया गया है कि अखाड़ों की शौर्य परंपरा हमारी संस्कृति की पहचान है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले सभी अखाड़ों और झांकियों का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। संस्था ने सभी अखाड़ों के पदाधिकारियों, कलाकारों और झांकी संचालकों से समारोह में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
इनकी रहेगी सहभागिता
आयोजन में हिंदूवीर ठाकुर शैलेंद्र सिंह पंवार के साथ संजय व्यास, सुनील लाखोटिया, जयपाल सिंह कुशवाहा, राम बाबू शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अनिल गौतम, प्रिंस बना, यशपाल सिंह, मज़हर ज़ैदी, राजेश सोलंकी, अर्पित पांचाल, मयंक सोनी, वैभव जायसवाल, रवि पंवार और पत्रकार भरत शर्मा सहित संस्था के सदस्य सहभागिता करेंगे।
आज शाम न्यू रोड पर होगा आयोजन
संस्था राम राम परिवार द्वारा आयोजित यह स्वागत समारोह 25 सितंबर को गुजराती स्कूल के सामने न्यू रोड पर होगा। संस्था की ओर से सभी अखाड़ों एवं झांकियों का भव्य स्वागत कर अनंत चतुर्दशी के उत्सव को यादगार बनाने की तैयारी की गई है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



