
रतलाम :- रतलाम। कुश्ती जगत में विख्यात रतलाम नगर की जवाहर व्यायामशाला द्वारा अनंत चतुर्दशी पर्व पर पहलवानों द्वारा अखाड़ों के साथ विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें मलखंभ, अखाड़ों के करतब सहित झांकी विशेष आकर्षण रहेगी। झांकी में इस वर्ष माँ काली (कालिका माता) द्वारा रक्तबीज असुर का संहार दर्शाया जाएगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए जवाहर व्यायामशाला के सचिव राजीव रावत ने बताया कि कुश्ती जगत की जानी-मानी हस्ती जवाहर व्यायाम शाला के संस्थापक नारायण जी पहलवान द्वारा विगत 41 वर्षों पूर्व से अनंत चतुर्दशी पूर्व पर यह आयोजन किया जा रहा है इसमें झांकी, अखाड़े एवं मलखंभशस्त्र कला का नेतृत्व करते हुए रतलाम नगर की धर्मप्रेमी जनता को सौगात प्रदान की गई।
इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी जवाहर व्यायाम शाला के पहलवानों द्वारा विशाल चल समारोह मलखंभ, अखाड़ों एवं झांकी के साथ निकाला जाएगा। झांकी में इस वर्ष माँ काली (कालिका माता) द्वारा रक्तबीज असुर का संहार करते हुए दर्शाया गया माता द्वारा राक्षस का संहार इसलिए किया गया था क्योंकि उसे यह वरदान प्राप्त था कि उसके शरीर से जमीन पर गिरने वाली रक्त की हर एक बूँद से एक नया ‘रक्तबीज’ पैदा हो जाता है।
अखाड़े के संरक्षक दौलत पहलवान, सुरेश जाट, संचालक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), गौरव जाट के निर्देशन में हजारों की संख्या में पहलवान सैकड़ों की संख्या में शस्त्र कला, मलखंभ के प्रदर्शन के साथ ही निकलेंगे। साथ ही मलखंभ के ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा भव्य चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो पर उत्साह पूर्वक निकाला जाएगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



