मध्यप्रदेश में सियासी ड्रामा सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक विधायक ने भाजपा जॉइन की वही भाजपा के पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली
![मध्यप्रदेश : सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक और विधायक ने भाजपा जॉइन की 1 मध्यप्रदेश : सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक और विधायक ने भाजपा जॉइन की](https://indiamix.in/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200723-WA0013-1024x682.jpg)
भोपाल / इंडियामिक्स न्यूज़. मध्यप्रदेश में सियासी ड्रामा सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक विधायक ने भाजपा जॉइन की वही भाजपा के पूर्व मंत्री के एल अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली तो कांग्रेस से मांधाता विधायक नारायण पटेल ने दिया विधायकी से इस्तीफा, भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
15 दिनों के भीतर कांग्रेस को तीसरे विधायक ने कहा अलविदा
![मध्यप्रदेश : सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक और विधायक ने भाजपा जॉइन की 2 मध्यप्रदेश : सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक और विधायक ने भाजपा जॉइन की](https://indiamix.in/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200723-WA0012.jpg)
मध्यप्रदेश की सियासत में एक अजब सी उथल पुथल का दौर जारी है। आज दोपहर में जहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सियासी संकट कम हो ही नही पा रहा है।
मांधाता से कांग्रेसी विधायक नारायण पटेल ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पटेल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। देर शाम नारायण पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
![मध्यप्रदेश : सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक और विधायक ने भाजपा जॉइन की 3 मध्यप्रदेश : सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के एक और विधायक ने भाजपा जॉइन की](https://indiamix.in/wp-content/uploads/2020/07/IMG-20200723-WA0011.jpg)
पिछले 15 दिनों में नारायण पटेल के रूप में कांग्रेस के तीसरे विधायक ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। इस तरह अब प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।