मेडिकल कॉलेज रतलाम में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत । रिपोर्ट कोरोना पोसिटिव आयी

अभी जिला मेडिकल कॉलेज रतलाम से प्राप्त जानकारी अनुसार 70 वर्षीय पुरुष
निवासी – लोहार रोड रतलाम , की आज शाम लगभग 6:30 बजे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई l
रोगी रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती था भर्ती के दौरान रोगी का सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट अभी positive आई है ।
रोगी दिनांक 31 मई को जिला चिकित्सालय से सांस में तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज रतलाम के आइसोलेशन वार्ड में रेफर किया गया था रोगी को उच्च डायबिटीज तथा उच्च रक्तचाप की भी शिकायत थी l
इनके परिवार वालो को आइसोलेट किया जाकर कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है l
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



