
गणपति-राधारानी की भक्ति में झूमीं महिलाएं
रतलाम। रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में को सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में गणेश उत्सव एवं राधाष्टमी पर्व भक्तिमय वातावरण, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री गणेश एवं राधारानी की स्तुतियों से पूरा परिसर गूंज उठा। विभिन्न उपजातियों के ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन एवं स्तुति के साथ हुआ। इसके बाद भजन गायिका श्रीमती अर्चना शर्मा एवं श्रीमती नूतन भट्ट ने भगवान श्री गणेश एवं राधारानी की मनमोहक स्तुतियां और भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं जमकर झूमीं और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महिला पदाधिकारियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज की श्रीमती कविता राजपुरोहित, मोढ़ ब्राह्मण समाज की श्रीमती नमिता शुक्ला, पारिक समाज की श्रीमती राधा व्यास तथा औदीच्य समाज की श्रीमती नीता शर्मा एवं श्रीमती चंद्रकला व्यास की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर औदीच्य ब्राह्मण महिला मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीता शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला व्यास एवं जिला महामंत्री श्रीमती सुमन उपाध्याय का सम्मान किया गया। नई जिम्मेदारियों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने समाजहित एवं महिला उत्थान के कार्यों में निरंतर सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
महिला मंडल की सचिव श्रीमती कविता राजपुरोहित ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।
29 अक्टूबर को करवा चौथ उद्यापन का भव्य आयोजन
अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर को करवा चौथ उद्यापन का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती यमुना राजपुरोहित, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती आशा उपाध्याय, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती प्रभा राजपुरोहित, श्रीमती साधना पंड्या, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती नूपुर शर्मा, श्रीमती दीपा शर्मा एवं श्रीमती सविता पाठक सहित आयोजन समिति की बहनों का विशेष योगदान रहा।
महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा के साथ श्रीमती रानू त्रिवेदी एवं श्रीमती पूजा दवे ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुश्री सरोज ओझा ने किया, जबकि कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थित सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
लकी विनर में इन महिलाओं ने जीते पुरस्कार
मासिक मिलन समारोह के अंतर्गत आयोजित लकी विनर में श्रीमती राधा व्यास, श्रीमती कविता राजपुरोहित, श्रीमती दीप्ति दवे, श्रीमती रितू रावल, श्रीमती दिव्यांशी शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती विमला नरेंद्र उपाध्याय, श्रीमती किरण उपाध्याय, श्रीमती किरण सुरेश पांडे, सुश्री सरोज ओझा एवं श्रीमती ज्योति सुरेश शर्मा विजेता रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। भक्ति, महिला एकता, आपसी स्नेह, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता यह आयोजन लंबे समय तक यादगार बना रहा। अंत में अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने सभी बहनों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग, स्नेह एवं सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



