अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री. सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री. सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 71-85 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 31-49 प्रतिशत रहने की संभावना है

सीहोर / इंडियामिक्स न्यूज़ भारत सरकार के भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से संबध्द आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा आगामी 5 दिनों के मौसम को देखते हुये जिले के किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की की सलाह दी गई है।
आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.विजय पराडकर ने बताया कि अगले 120 घंटो के दौरान 25 से 29 नवंबर तक अधिकांश क्षेत्रों में घने से साफ बादल रहने और 27 नवंबर को हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री. सेन्टीग्रेट और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री. सेन्टीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 71-85 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्रता 31-49 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व दिशाओं में बहने और 7-12 कि.मी. प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



