बाइक पर पोटली रखकर गेहूं पिसाने जा रहा था उसी दौरान तनोडिय़ा-आगर के बीच मेन रोड़ पर तेज रफ्तार आ रही जीप..

उज्जैन IMN : गेहूं पिसाने बाइक से जा रहे युवक को जीप चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। घायल को लोगों ने उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में जीप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त किया है।
पप्पू पिता गोकुल 35 वर्ष निवासी सुमराखेड़ी बाइक पर पोटली रखकर गेहूं पिसाने जा रहा था उसी दौरान तनोडिय़ा-आगर के बीच मेन रोड़ पर तेज रफ्तार आ रही जीप क्रमांक एमपी 13 सीबी 1542 के चालक ने पप्पू की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल पप्पू को परिजन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि पप्पू मजदूरी करता था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने जीप जब्त कर ली लेकिन ड्रायवर मौके से भाग गया जिसकी तलाश की जा रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



