18.6 C
Ratlām

राजस्थान : राजाराम के वंशज राजा राजेंद्र सिंह एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी अयोध्या में करेंगे रामलला का पूजन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा रामचन्द्र के वंशज राजा राजेन्द्र सिंह अयोध्या में रामलला का दर्शन-पूजन और हवन करने महासभा के पदाधिकारियों के साथ जायेंगे.

राजस्थान : राजाराम के वंशज राजा राजेंद्र सिंह एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी अयोध्या में करेंगे रामलला का पूजन
राजस्थान : राजाराम के वंशज राजा राजेंद्र सिंह एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी अयोध्या में करेंगे रामलला का पूजन 2

17 जनवरी को अयोध्या जाएंगे राजा रामचन्द्र के वंशज राजा राजेंद्र सिंह एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी. अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम वंशज राजा राजेंद्र सिंह जी 17 जनवरी को अयोध्या राम जन्मभूमि पर पूजन हवन दर्शन के कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों सहित अयोध्या जाएंगे. राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह राणावत ने इस आशय की जानकारी दी.

रामवंशज राजा राजेंद्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा ने इस आशय का अनुमति पत्र 24 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में प्रस्तुत किया हैं. पत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा स्थानीय प्रशासन को सभी प्रकार की हिदायत जारी करने को कहा गया है.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ लखनऊ से सड़क मार्ग से अयोध्या पंहुचेंगे, वहां दोपहर 1:00 बजे तक हवन पूजन आदि के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, सभी पदाधिकारियों के साथ राजा रामचन्द्र की आराधना करेंगे. महासभा ने कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए, सामाजिक कार्यक्रम में कोई भी विघ्न ना डालें सके इसका इंतजाम करने के लिए राज्य प्रशासन ने अनुरोध किया हैं. क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम वंशज राजा राजेन्द्र सिंह ने महासभा के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर अयोध्या में रामलला के हवन पूजन दर्शन के से सहभागी बने।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news